पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झपकी लगते ही कर देते थे यात्रियों का सामान पार

झपकी लगते ही कर देते थे यात्रियों का सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ट्रेनोंमें यात्रियों का सामान चुराने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने रविवार को पकड़ लिया। ये बदमाश यात्रियों के सो जाने के बाद मौका पाकर सामान पार कर देते थे। इनमें से एक आरोपी चोरी के मोबाइल का उपयोग कर रहा था। जीआरपी ने मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया था। इससे एक बदमाश की लोकेशन पुलिस को मिल गई।

घोसीपुरा निवासी सोनू पुत्र रामवरन कटारे और पुरानी बस्ती, भिंड निवासी भूरे पुत्र सुभाष सोनी ट्रेनों में चोरी की वारदात करते थे। इनके निशाने पर सोते हुए यात्री और विंडो के पास बैठी महिलाएं रहती थीं। दोनों आरोपी मौका पाते ही यात्री का सामान और मोबाइल पार कर देते थे। सोनू कटारे कई दिनों से चोरी के मोबाइल का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने जब इसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो इसकी लोकेशन पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस ने सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इसने भिंड निवासी भूरे का नाम भी बता दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।