- Hindi News
- ट्रेन में यात्री ने विदेशी करेंसी के साथ बदमाश को पकड़ा
ट्रेन में यात्री ने विदेशी करेंसी के साथ बदमाश को पकड़ा
झांसीकी ओर से रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चोरी कर रहे बदमाश को यात्रियों ने रविवार को पकड़ लिया। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन के टीटीई को दी। इसके बाद जीआरपी स्टाफ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के आने के पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से म्यांमार देश की करेंसी मिली है।
जीआरपी टीआई जनार्दन सिंह कुशवाह ने बताया कि महोबा के चरखारी में रहने वाला अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश झांसी से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुआ। वह ए-2 कोच में किसी यात्री का सामान पार करने लगा तो यात्री की निगाह अभिषेक पर पड़ गई। उसने शोर मचाकर अभिषेक को पकड़ लिया और सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के आने के पहले प्लेटफार्म पर पहुंच गया। दोपहर लगभग दो बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ग्वालियर आई तो टीटीई ने अभिषेक को जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी स्टाफ ने अभिषेक की तलाशी ली तो उसके पास से म्यांमार की करेंसी और एक महंगा विदेशी मोबाइल बरामद हुआ। म्यांमार की करेंसी की कीमत 67 हजार 460 रुपए बताई गई है।