- Hindi News
- यूनिक आईडी का काम स्लो, अगले महीने से रिन्युअल
यूनिक आईडी का काम स्लो, अगले महीने से रिन्युअल
हथियारलाइसेंसी को यूनिक आईडी देने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अफसर गंभीर नहीं हैं। इसी कारण काम स्लो है और पंद्रह दिन बाद टाइम लिमिट खत्म हो जाएगी। यूनिक आईडी जनरेट होने से अगले माह से चालू होने वाले लाइसेंस रिन्युअल के काम में भी बाधा आएगी। अभी केवल आधा दर्जन ऐसे आवेदकों को रजिस्ट्रेशन आईडी जारी हुए हैं जिन्होंने पिस्टल-रिवाल्वर के लिए आवेदन किए हैंं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में लाइसेंसी हथियारों का डेटा बैस तैयार करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। एनडीएएल (नेशनल डेटा बेस ऑफ आमर्स लाइसेंस) के नाम से बने इस सॉफ्टवेयर में प्रदेश देश के कई जिलों में काम रफ्तार पकड़ चुका है पर ग्वालियर में स्पीड काफी स्लो है। कलेक्टर पी नरहरि ने 25 अगस्त को एसएसपी संतोष कुमार सिंह को पत्र भेजा है। इसमें जिले के 27 हजार 535 लाइसेंसियों का डेटा 30 सितंबर तक फीड करने को कहा गया है। यह काम पुलिस को इसलिए दिया गया है कि हर थाना क्षेत्र में हथियार लाइसेंसी की डिटेल (कलेक्टोरेट से ज्यादा) मौजूद है। दूसरी तरफ बात यदि प्रोग्रेस की करें तो बीस दिन में बीस फीसदी भी काम नहीं निपटा है। इससे साफ है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अक्टूबर से पालन संभव नहीं हो सकेगा।
छह को जारी किए यूनिक आईडी
एसएसपी को पत्र लिखा है
^थानोंपर संधारित रिकॉर्ड के आधार पर यूनिक आईडी जारी करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। यह काम सितंबर में पूरा होना है। पीनरहरि, कलेक्टरएवं जिला मजिस्ट्रेट
अगले माह से होगा लाइसेंस रिन्युवल
पिछले एक माह में छह आवेदकों को एडीएम दफ्तर ने यूनिक आईडी जारी किए हैं। ये सभी वे आवेदक हैं जिन्होंने पिस्टल-रिवाल्वर के लिए आवेदन किया है, इसके बाद इनके प्रकरण भोपाल भेजते वक्त इन्हें रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर 13 अंकों का जारी हुआ है। मतलब साफ है कि कलेक्टोरेट में नए आवेदकों को आईडी देने का काम चालू हो गया है।
लाइसेंसीहथियारों की स्थिति
>पिस्टल-रिवाल्वर 1363
> एमएल गन 1083
> बीएल गन 14964
> रायफल 9980
> अन्य बोर 1065
कलेक्टोरेट में हर साल 30 फीसदी लाइसेंस रिन्युवल होते हैं। इस बार यह काम अक्टूबर में चालू होगा। यूनिक आईडी जनरेट होने से इस काम में भी बाधा सकती है। संभव है कि पुलिस का यह काम रिन्युवल के समय कलेक्टोरेट से ही किया जाए। इससे रिन्युवल क