देसी कट्टे का मिस फायर
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर/मुंबई
शुक्रवारहर बार फिल्मों के लिहाज से रंगीन नहीं होता, यह बात हमें इस सप्ताह फिर याद गई। इस हफ्ते आशुतोष राणा और सुनील शेट्टी जैसे सितारों से सजी फिल्म देसी कट्टे\\\' भी रिलीज हुई, लेकिन यह इस साल की महाघटिया फिल्मों की श्रेणी में ही गिनी जाएगी।
कहानी:ज्ञानी(जय भानुशाली) और पाली (अखिल कपूर) बचपन के दोस्त हैं। दोनों कट्टे बनाना जानते हैं। अपराध की दुनिया में वे जज साहब (आशुतोष राणा) की तरह नाम कमाना चाहते हैं। इन पर मेजर सूर्यकांत राठौर (सुनील शेट्टी) की नजर पड़ती है। मेजर ज्ञानी और और पाली को शूटर की कोचिंग देते हैं। पाली अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए लौटकर जज साहब के लिए काम करने लगता है, जबकि ज्ञानी खेल की दुनिया में प्रसिद्धी पाना चाहता है। दोनों की राहें जुदा हो जाती हैं। क्या ज्ञानी शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत पाता है? अपराध की दुनिया में पाली का क्या होता है? यही फिल्म की कहानी है।
डायरेक्शन:फिल्मका डायरेक्शन भी कुछ ऐसा ही है और हिंदी फिल्मों के सीन चुराकर घटिया से इसे रीशूट कर देने भर का डायरेक्शन है।
ÁGenre: एक्शन ड्रामा
Áकास्ट: जय भानुशाली, अखिल कुमार, टिया बाजपाई, साशा आगा, आशुतोष राणा, सुनील शेट्टी
Áडॉयरेक्टर :आनंदकुमार
movie review