प्रख्यात चित्रकार डाॅ. शरण का निधन
ग्वालियर| प्रख्यातचित्रकार आैर खासकर पेंटिंग थैरेपी के लिए पहचाने जाने वाले डाॅ. एसबीएल सक्सेना का हाल ही में बरेली में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे आैर शरण के नाम से लोकप्रिय थे। स्थानीय शासकीय एमएलबी कालेज में पदस्थ प्रो. के र|म के पिताश्री डाॅ. शरण 40 वर्ष तक बरेली कालेज में चित्रकला विभाग के संस्थापक अध्यक्ष रहे। चित्रकला संकाय में 1973 में देश में पहले पीएचडीधारी डाॅ. शरण के मार्गदर्शन में 84 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि हासिल की है। चित्रकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कला भूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया पेंटिंग थैरेपी पर किए गए उनके शोध कार्य को देश भर में सराहना मिली थी।