पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैदान में कचरे के ढेर और खड़ी मिलीं बसें

मैदान में कचरे के ढेर और खड़ी मिलीं बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके पहले किसान हाट बाजार की व्यवस्थाएं देखने उद्यानिकी विभाग की टीम रविवार को बिरलानगर मनोरंजनालय पहुंची। इस टीम ने देखा कि जिस स्थान पर हाट लगना है वहां पर आसपास के लोग कचरा डालते हैं। कुछ लोग यहां पर बसों की पार्किंग भी करते हैं। टीम को मौके पर बड़े-बड़े कचरे के ढेर मिले तथा आठ बसें भी खड़ी मिलीं। मनोरंजनालय से कचरा बसें हटवाने के लिए उद्यानिकी विभाग कलेक्टर निगम कमिश्नर से मदद मांगेगा।

हाट बाजार को लेकर किसानों का समूह भी तैयारी में जुट गया है। महू गांव में बने किसानों के समूह के अध्यक्ष राम अख्तियार ने बताया कि इस बार मौसम ने सब्जी की पैदावार पर असर डाला है। वर्तमान में खेतों में केवल लौकी पैदा हो रही है। राम अख्तियार ने कहा कि किसान हाट बाजार को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे फिलहाल दूसरे किसानों से सब्जी लेकर हाट बाजार में पहुंचेंगे। सब्जी की नई फसल आने के बाद आगे चलकर स्थिति सामान्य हो जाएगी।