- Hindi News
- 20 नवंबर तक जेयू में जमा करनी होगी एडमिशन सूची
20 नवंबर तक जेयू में जमा करनी होगी एडमिशन सूची
ग्वालियर| छात्रोंको एडमिशन देेने के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों को 20 नवंबर तक सूची जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कॉलेज के छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। जेयू ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि एडमिशन के फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। जेयू प्रशासन शीघ्र ही कॉलेजों को एडमिशन सूची जमा करने के लिए अादेश जारी करेगा।
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीपीएड एमपीएड में परीक्षा होने से पहले तक छात्रों को एडमिशन देने की शिकायतें रही थीं। इस बात को संज्ञान में लेते हुए जेयू प्रशासन ने यह तय किया है कि कॉलेजों की ओर से एडमिशन दिए जाने के बाद 30 नवंबर तक एडमिशन सूची जमा करा ली जाएगी ताकि कॉलेज पूरे साल छात्रों को एडमिशन नहीं दे सकें। जेयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल ने कहा कि कॉलेजों को 30 नवंबर तक हर हाल में एडमिशन सूची जमा करनी होगी।