फॉरेस्ट की जमीन बेच डाली, मामला दर्ज
फॉरेस्ट की जमीन बेच डाली, मामला दर्ज
ग्वालियर|महलगांवमें वन विभाग की 48 हेक्टेयर भूमि वर्ष 1999 में शांति देवी उर्फ पार्वती ने अपनी बता कर बारह लाख रुपए में बेच दी। कलेक्टर पी नरहरि को मामले का पता लगते ही कराई गई जांच में शिकायत सही निकली पाई। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।