दो बदमाशों पर पांच-पांच हजार का इनाम
दो बदमाशों पर पांच-पांच हजार का इनाम
ग्वालियर| लूट-डकैतीके मामलों में फरार दो बदमाशों पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। भोला उर्फ नबाब सिंह निवासी पच्चीपाड़ा, ग्वालियर तथा शाहिद अली निवासी इंदरगंज को लूट और डकैती की योजना बनाने के मामले में पुलिस काफी समय से तलाश कर रही है।
ट्रैफिकजवान को कार ने टक्कर मारी: ड्यूटीपर अपने साथी के साथ जा रहे ट्रैफिक के जवान को कार ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदरगंज थाना क्षेत्र के कटीघाटी की है। पुलिस ने नीतू सिंह को इलाज के लिए भेजकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।