- Hindi News
- शादी समारोहों में जेवरात से भरा पर्स बैग पार
शादी समारोहों में जेवरात से भरा पर्स बैग पार
शादी समारोहों में जेवरात से भरा पर्स बैग पार
ग्वालियर| शहरमें अलग-अलग स्थानों पर आयोजित दो शादी समारोहों में चोरों ने सोने के जेवरात से भरे पर्स बैग पार कर दिए। कारोबारी सतीश भाटानी इंदौर से भानजे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। साेमवार की रात जीवायएमसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में उन्होंने अपना बैग कुर्सी पर रख दिया था और स्टेज पर फोटो खिंचवाने के लिए चले गए थे। वे लौटे तो बैग गायब था। बैग में पचास हजार रुपए से ज्यादा कीमत के सोने के जेवरात और नकदी थी। इंदरगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के सेंट्रल पार्क में रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र राणा की बेटी का शादी समारोह आयोजित किया गया था। श्री राणा अपनी प|ी के साथ स्टेज आशीर्वाद देने गए थे, इसी दौरान चोर इनकी प|ी का पर्स पार कर ले गए। घटना सोमवार रात की पर्स में एक लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात थे। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।