पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर सजाया स्टेज, घूम के जाना पड़ा जेएएच तक

सड़क पर सजाया स्टेज, घूम के जाना पड़ा जेएएच तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मरीमातामहगांव के बाद मंगलवार को ललितपुर कॉलोनी में शंकर चौक के पास शादी के लिए पूरी रोड घेरकर टेंट लगा दिया गया। इससे जेएएच की ओर जाने वाले मरीजों के परिजन सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को रास्ता बदलकर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। कुशवाह परिवार ने पैंतीस फीट चौड़ी सड़क पर टेंट लगाकर अपने लड़के के रिसेप्सन का कार्यक्रम आयोजित किया था। कॉलोनी में ही रहने कुछ लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। याद रहे सोमवार को मरीमाता महलगांव के पास भी लिंक रोड पर टेंट लगाकर रास्ता बंद करने का मामला सामने आया था।