- Hindi News
- निगम परिषद में सशक्त विपक्षी मोर्चा जरूरी : भारद्वाज
निगम परिषद में सशक्त विपक्षी मोर्चा जरूरी : भारद्वाज
ग्वालियर| शहरके विकास आैर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए परिषद में सशक्त विपक्षी मोर्चा की जरूरत है। निगम चुनाव में कांग्रेस कोे परिषद में विपक्षी दल के अधिकार से वंचित कर ग्वालियर की जनता हिमस, माकपा सहित ग्यारह निर्दलीय पार्षदों को ही विपक्ष की भूमिका में देखना चाहती है। यह बात हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने मंगलवार को जय विजय भवन पर पार्षद बाबूलाल चौरसिया के स्वागत समारोह में कही। इस मौके पर पार्षद बाबूलाल चौरसिया ने कहा कि जनहित आैर विकास के मुद्दों के लिए परिषद में जन अपेक्षाआें के अनुरूप संघर्ष करूंगा। कार्यक्रम में हरिदास अग्रवाल, रामजीदास मंगल, राधेश्याम वर्मा, नरेश राठौर आदि ने विचार रखे। संचालन रामबाबू सेन ने किया।