- Hindi News
- चीफ इंजीनियर को कोर्ट में पेश होने के आदेश
चीफ इंजीनियर को कोर्ट में पेश होने के आदेश
ग्वालियर| पीडब्लूडीके चीफ इंजीनियर अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहें। यह आदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने दिया। ठेकेदारी के लाइसेंस निलंबन के खिलाफ इंद्रपाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन पीडब्लूडी की ओर से इस मामले में जवाब पेश नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त ठेकेदार को इंदरगढ़ से कामथ रोड बनाने का ठेका दिया था। इस मामले में ही उक्त ठेकेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने उक्त रोड का निर्माण कर दिया है। इसलिए उसका लाइसेंस बहाल किया जाए।