देश की सेवा करूं या परिवार की
बिजलीकंपनी के अनाप शनाप बिल से तंग चुके एक सैनिक ने कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अपना बेल्ट उतारकर एडीएम की टेबल पर रख दिया। हाथ का झोला जमीन पर रखा और बोला कि मैं देश की सेवा करूं या फिर परिवार देखूं। चार साल से परेशान हूं, ऐसी नौकरी मुझे नहीं करनी। एडीएम तरुण भटनागर ने इस मामले की जांच बिजली कंपनी को सौंपी है।
कोटेश्वर क्षेत्र के चंद्रनगर निवासी सैनिक केके शर्मा इन दिनों सरहद पर तैनात हैं। सैनिक ने कुछ समय पहले परिवार के लिए मकान खरीदा था। इस मकान पर बिजली कंपनी का कुछ बकाया बीएल परमार पर था। इसका निपटारा लोक अदालत में हो चुका है पर इसके बाद भी बिजली कंपनी ने 60 हजार रुपए का बिल भेज दिया। अब इस बिल की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर सैनिक पिछले चार साल से परेशान है और मंगलवार को दूसरी बार वर्दी पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा। इस बार भी उसे अफसरों से काम चलाऊ उत्तर मिला तो वह उत्तेजित हो गया। उसने कहा कि आपका बिजली कंपनी पर नियंत्रण नहीं है, इंजीनियर संदीप कालरा जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। उसने कहा कि यदि श्री कालरा मुझसे नाराज हैं तो मुझे परेशान करें, परिवार को क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं। एडीएम श्री भटनागर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिक बिल आने के मामले में उन्होंने जनसुनवाई में मौजूद बिजली कंपनी के अफसर को जांच करने को कहा है। कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर पी नरहरि नहीं थे, वे एक बैठक के सिलसिले में भोपाल गए हुए थे। इसी कारण भीड़ कम पहुंची। केवल 118 आवेदक ही कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचे थे।
एसपी
पुलिसकर्मी परेशान करते हैं
साहब,हमारे पड़ोस में भिंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और उनका बेटा दतिया में सिपाही रविंद्र सिंह पदस्थ हैं। ये लोग हमारे साथ अभद्रता करते हैं और धमकाते हैं। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची विनय नगर निवासी गुंजन कुशवाह ने यह शिकायत की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम
कलेक्टोरेट
कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराता सैनिक जवान।
गंदगी फैलाने पर मैरिज गार्डन संचालकों को मिलेगा नोटिस
मैरिज गार्डन संचालकों को गंदगी फैलाने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। मंगलवार को जनसुनवाई में मैरिज गार्डन के बाहर शादी समारोह का बचा