- Hindi News
- मुरार छावनी बोर्ड चुनाव: कांग्रेस भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
मुरार छावनी बोर्ड चुनाव: कांग्रेस भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
ग्वालियर| मुरारछावनी बोर्ड के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में वार्ड एक से दिनेश क्यिारिया, दो से अमजद खान, तीन से अनूप श्रीवास्तव, चार से सुनहरी बाई को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड पांच से मुईनउद्दीन बेग, छह से त्रिलोेक कुशवाह आैर वार्ड सात से पुष्पा चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। छावनी बोेर्ड के चुनाव के लिए नामांकन पत्र बुधवार को भरे जाने हैं।
उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से देर रात जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में वार्ड एक से डॉ. मुनेश जाटव, वार्ड दो से ब्रह्मजीत यादव, तीन से वर्तमान पार्षद शैलेंद्र कुशवाह, चार से अंगूरीबाई जाटव, पांच से चतुर्भुज कुशवाह (पार्षद वंदना के पति), छह से शिवकुमार पांडेय (पूर्व अध्यक्ष एसएलपी कॉलेज छात्र संघ) और सात से सीमा मदन बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है।