- Hindi News
- मंदसौर मुरैना आरटीओ का वीआरएस किया मंजूर
मंदसौर मुरैना आरटीओ का वीआरएस किया मंजूर
परिवहनविभाग के दो परिवहन अधिकारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन (वीआरएस) प्रभारी आयुक्त आरके जैन ने मंजूर कर लिए हैं। मुरैना के प्रभारी आरटीओ हुकुमचंद्र जैन का वीआरएस आवेदन विभाग को मंगलवार को मिला था जिसे तत्काल मंजूर कर लिया गया। वहीं मंदसौर आरटीओ अखिलेश अवस्थी का वीआरएस आवेदन भी मंजूर कर लिया गया है। मुरैना से मंडला ट्रांसफर किए गए एसपीएस चौहान ने भी ट्रांसफर के खिलाफ स्टे ले लिया है।
मुरैना के प्रभारी आरटीओ हुकुमचंद्र जैन को सागर से मुरैना पदस्थ किया गया था पर वे वहां चार्ज लेने को तैयार नहीं थे। प्रभारी आयुक्त को श्री जैन का वीआरएस आवेदन मंगलवार को ही मिला था। इससे पूर्व मंदसौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अखिलेश अवस्थी का वीआरएस आवेदन भी मंजूर कर लिया गया है। श्री अवस्थी ने लगभग दो महीने पहले वीआरएस का आवेदन विभाग को दिया था और आवेदन देने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने दफ्तर आना बंद कर दिया था। श्री अवस्थी का वीआरएस विगत सप्ताह ही मंजूर किया गया है।