पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से छात्र का बैग चोरी

ट्रेन से छात्र का बैग चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| छत्तीसगढ़एक्सप्रेस से मथुरा से झांसी जा रहे छात्र अंशू प्रताप का बैग जनरल कोच से चोरी हो गया। वह अपने साथी रूपेश के साथ सोमवार दोपहर जा रहा था। अंशू अपना बैग गेट के पास छोड़कर टाॅयलेट गया तभी स्टेशन गया। इसी दौरान बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गया। इसके बाद अंशू और रूपेश झांसी निकल गए। वहीं बैग चोरी करने वाले बदमाश को पड़ाव थाने की पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ लिया। इसके बाद पड़ाव थाने की पुलिस ने अंशु को फोन लगाकर ग्वालियर बुलाया। ग्वालियर आकर अंशु ने जीआरपी थाने में मामले की जानकारी दी।

बुंदेलखंडमें मिला महिला का बैग: इलाहाबादसे ग्वालियर आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस में जीआरपी को एक महिला का पर्स मिला। पर्स में महिला के कागजात, दवाएं और एक छोटे पर्स में नेपाली मुद्रा के अलावा 50 रुपए भी मिले हैं। पर्स में पूनम कुमारी मिश्रा के नाम का एक आईडी कार्ड मिला है