पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम, 15 से काम होगा चालू

फिर जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम, 15 से काम होगा चालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. नगर निगम की वोटर लिस्ट में इस बार बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इसी कारण 165 शिकायतें अफसरों तक पहुंच चुकी हैं। ये सभी वोटर लिस्ट में नाम होने या दूसरे वार्डों में नाम शामिल होने की हैं। इसके अलावा 11 हजार वोटर ऐसे भी शिकायतों में पकड़ में चुके हैं जिनके नाम कहीं पर भी नहीं हैं। इन शिकायतों का निराकरण 22 सितंबर तक होना है। यदि इस बार भी लापरवाही बरती गई तो कई लोग निगम चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

सारेकर्मचारी लेंगे ईवीएम की ट्रेनिंग: नगरनिगम चुनाव के लिए कर्मचारियों की सूची बनने लगी है। इस चुनाव में पहली बार नए प्रकार की ईवीएम उपयोग हो रही है इसलिए सभी सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी शुरुआत स्कूल शिक्षा विभाग से होगी। इसी विभाग से चुनाव ड्यूटी में 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ को लगाया जाता है।

15 हजार नए वोटरों ने जमा कराए फाॅर्म

15सितंबर को नगर निगम की वोटर लिस्ट में संशोधन का काम खत्म हो गया है। दो सप्ताह चले अभियान में 16 हजार 866 फार्म आए हैं, इनमें सबसे ज्यादा 15 हजार 799 फार्म नए वोटरों के हैं जो अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं। अभियान खत्म होने के बाद अब नगर निगम की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फार्म नहीं लिए जाएंगे।