पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के टीचरों को धमका रहे हैं सस्पेंड टीचर के समर्थक

स्कूल के टीचरों को धमका रहे हैं सस्पेंड टीचर के समर्थक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. रेशममिल मिडिल स्कूल की छात्रा को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास करने पर सस्पेंड टीचर उसके समर्थकों से अब स्कूल स्टाफ परेशान है। टीचर की धमकियों के कारण छात्रा का परिवार पहले ही पलायन कर चुका है। धमकियों से परेशान दो टीचरों ने कलेक्टर से मुलाकात की।
टीचरों ने कहा कि उन्हें किसी अन्य स्कूल में पदस्थ कर दिया जाए। स्कूली छात्रा के साथ 24 अगस्त को हुई घटना की जांच तीन सदस्यीय समिति ने की थी। इसी आधार पर दोषी टीचर त्रिभुवन सिंह तोमर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

प्राइमरी स्कूल रेशम मिल के दो टीचर सरिता अग्निहोत्री श्याम बाबू पांडे ने तीन दिन पहले कलेक्टर पी नरहरि से मुलाकात की। दोनों टीचरों ने कहा कि सस्पेंड टीचर त्रिभुवन सिंह तोमर के कुछ समर्थक उन्हें बयान बदलने के लिए कह रहे हैं। ऐसा करने पर किसी भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
महिला टीचर ने तो यहां तक कहा कि कुछ लोग (संख्या में दस) उनके पति के पास भी धमकी देने पहुंचे थे। रोज-रोज मिलने वाली धमकियों से अब उन्हें डर लगने लगा है। दोनों ने शहरी क्षेत्र के दूसरे स्कूल में तबादला करने का आग्रह कलेक्टर से किया है।
दूसरी तरफ कलेक्टर श्री नरहरि ने इस घटना को बहुत ही गंभीर माना है। उन्होंने इस मामले में एक बार फिर एसएसपी संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखा है। इसमें दोषी टीचर श्री तोमर उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो।

छात्राओं का स्कूल आना बंद

टीचर की हरकत बाद में मिली धमकियों से घबराकर छात्रा और उसकी बहन ने स्कूल आना बंद कर दिया है। दोनों छात्राओं के परिजन भी अब हजीरा क्षेत्र से दूसरी जगह पलायन कर गए हैं। यह खबर जब कलेक्टर को मिली तो उन्होंने गुरुवार को डीपीसी को दोनों छात्राओं के एडमिशन दूसरे स्कूलों में कराने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि दोनों छात्राओं का दाखिला गुढ़ा के प्राइमरी मिडिल स्कूलों में दाखिला करा दिया गया है।