पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. सागर के आने की खबर से कुछ डॉक्टर हुए गायब

डॉ. सागर के आने की खबर से कुछ डॉक्टर हुए गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पीएमटीफर्जीवाड़े के सरगना डॉ. जगदीश सागर के ग्वालियर आने की सूचना से कुछ डॉक्टर शहर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि पुलिस यह नहीं बता रही कि इससे जुड़े किन-किन डॉक्टरों ने शहर छोड़ा है। अफसरों का कहना है कि संभवत: डॉ. सागर को भोपाल से शुक्रवार को ग्वालियर लाया जाएगा।

पुलिस डॉ. सागर से 1995 से लेकर 2003 तक हुए फर्जीवाड़े के बारे में पूछताछ करेगी। इसके लिए सवाल भी तैयार कर लिए गए हैं। पुलिस इससे डॉ. दीपक यादव से संबंध, ग्वालियर में रैकेट की शुरुआत और यहां किन-किन को इसके जरिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाया गया, व्यापमं में किसके जरिए लिंक बनाया आिद के बारे में पूछेगी।