- Hindi News
- बीपीएड का रिजल्ट नहीं आया, एमपीएड की काउंसिलिंग 26 को
बीपीएड का रिजल्ट नहीं आया, एमपीएड की काउंसिलिंग 26 को
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी की ओर से अब तक बीपीएड सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया और एमपीएड सत्र 2014-15 में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की तारीख जारी कर दी गई। जेयू के फिजिकल एजुकेशन विभाग में एडमिशन के लिए 26 सितंबर को काउंसिलिंग होगी। इसमें वे छात्र भाग ले सकेंगे, जिन्होंने जेयू की ओर से आयोजित एमपीएड प्रवेश परीक्षा पास की होगी। काउंसिलिंग गालव सभागार में होगी।
जेयू प्रशासन ने एमपीएड में एडमिशन के लिए जुलाई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन बीपीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होने के कारण एडमिशन नहीं किए थे। अब पहले सेमेस्टर के बाद सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा भी हो गई है। लेकिन रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार शैलेंद्र जैन का कहना था कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अब सवाल यह है कि एमपीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र बीपीएड सेकंड सेमेस्टर में यदि फेल हो गए, तो उनकी फीस जब्त हो जाएगी।