पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने हटवाए ठेले, व्यापारी भी \"हद\' में आएंगे

पुलिस ने हटवाए ठेले, व्यापारी भी \"हद\' में आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरारके सदर बाजार से पुलिस ने हाथ ठेला हटाने की कार्रवाई शुरू की तो यहां के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने की सहमति बना ली। इसके लिए व्यापारी शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहे पर एकत्र होंगे। इसके अलावा यहां दुकानों के बाहर क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को मुरार के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों की बैठक में लिया गया।

मुरार सदर बाजार में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पार्किंग समस्या के चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। चार दिन पहले पार्किंग को लेकर यहां व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद व्यापारियों पुलिस अफसरों के बीच हुई बैठक में हाथ ठेलों को हटाने व्यापारियों के अपनी सीमा में कारोबार करने पर सहमति बनी थी। पुलिस ने सदर बाजार में सड़क के बीच खड़े होने वाले हाथ ठेलों को हटाना शुरू कर दिया है। बैठक में मुरार ग्रेटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि सभी व्यापारी बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एकत्र होंगे। यहां वे सदर बाजार, दूध गली, बजाज खाना, गंज, गिरराज मंदिर आदि क्षेत्रों के व्यापारियों से दुकान के बाहर सामान नहीं रखने का आग्रह करेंगे। बैठक में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अविनाश यादव, नारायणदास अग्रवाल, मनोज राठौर, सोनू मंगल, बालकिशन सोनी, राधेश्याम, विक्रम खंडेलवाल, अशोक विंदल, रूपेश दुबे, विनोद माथुर, केके माहेश्वरी मौजूद थे।

बैठक में पार्किंग व्यवस्था अतिक्रमण को लेकर चर्चा करते व्यापारी।

दुकानों के बाहर लगेंगे कैमरे

>मुरार के सभी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर क्लोज सर्किट कैमरे लगाएंगे।

>सदर बाजार की पार्किंग व्यवस्थित करने दुकानों की सुरक्षा का जिम्मा निजी सिक्योरिटी कंपनी को सौंपा जाएगा। इसका खर्च व्यापारिक एसोसिएशन उठाएगी।

> व्यापारी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखेंगे। निगम की गाड़ी डस्टबिन का कचरा उठाकर ले जाएगी।

> मंगलवार को सदर बाजार की सभी दुकानों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

> दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस से वेरिफिकेशन कराया जाएगा।