ग्वालियर. हॉकर्स जोन हाथ ठेलों के लिए बनाया गया है। इसमें मलबा और कचरा कैसे डाला जा रहा है। इसके लिए हॉकर्स जोन बनाया गया है। यहां से मलवे और कचरे को साफ कराया जाए। यह बात नगर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने गुरुवार को वार्ड 33 का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए। इतना ही नहीं सत्यनारायण की टेकरी पर बनी पानी की टंकी का लाइन से जल्द मिलान कर लोगों को पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए।
स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी को लेकर 14 सितंबर को रामबाग कॉलोनी में आयोजित दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में वार्ड 33 की जनता ने पानी और हाथ ठेलों के गंदगी फैलाने की समस्या से अवगत कराया था। निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद डॉ. अंजली रायजादा के साथ शिंदे की छावनी चौराहा रामदास घाटी स्थित रेलवे लाइन के पास मैदान का निरीक्षण किया।
नगर निगम ने शिंदे की छावनी चौराहे पर खड़े होने वाले हाथ ठेलों के लिए उक्त मैदान में लगभग 70 लाख रुपए खर्च कर हॉकर्स जोन बनाया है। लेकिन निगम के अफसरों ने इस हॉकर्स जोन में कचरा और तोड़फोड़ के दौरान निकलने वाले मलबे को डलवा दिया। कमिश्नर ने कचरे और मलबे को देख नाराजगी जाहिर कर क्षेत्रीय उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव को तुरंत कचरा साफ कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हॉकर्स जोन की सफाई होने के बाद सड़क घेरकर खड़े होने वाले हाथ ठेलों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मैदान के पास बने सामुदायिक भवन की तार फेसिंग कराने को कहा। डॉ. रायजादा ने कुम्हारों का मोहल्ला रामदास घाटी क्षेत्र में पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए 24 इंच पाइप लाइन से मिलान करने का आग्रह किया।
अतिक्रमण हटाने के साथ करें टंकी का मिलान
गेंड़ेवाली सड़क, गुढ़ी ऊपर, रामकुंई, भैंस मंडी, सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा आदि क्षेत्र की पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए सत्यनारायण की पहाड़ी पर टंकी का निर्माण कराया गया है। लेकिन पाइप लाइन का मिलान नहीं होने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम कमिश्नर ने टंकी का निरीक्षण कर भवन अधिकारी अजयपाल सिंह जादौन को टंकी के आसपास अतिक्रमण हटाकर लाइन का मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टंकी से पानी की सप्लाई करने