पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणेश स्थापना के साथ रामलीला आज से

गणेश स्थापना के साथ रामलीला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामलीला समारोह समिति के तत्वावधान में छत्री मंडी प्रांगण रामलीला मैदान में शुक्रवार से 16 दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला रोजाना रात आठ बजे से शुरू होगी। रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को गणेश की स्थापना और नारद मोह की लीला के मंचन से किया जाएगा।

रामलीला समारोह समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, संयुक्त अध्यक्ष सत्य कुमार मिश्रा, महामंत्री विमल जैन ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाला यह 67वां रामलीला समारोह है। रामलीला के लिए मंच तैयार किया गया है। मंच पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्वामी फतेहकृष्ण महाराज की राधा कृपा रासलीला संस्थान मंडली रामलीला का मंचन करेगी।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पहले दिन गणेश पूजन, नारद मोह और राजा भानुप्रताप कथा की लीला का मंचन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने बताया कि रामलीला का मुख्य आकर्षण एक अक्टूबर को हनुमान जी की दो सौ मीटर उड़ान और तीन अक्टूबर को विजयादशमी चल समारोह रहेगा। यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा, जहां रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर हेमंत गुप्ता, राधेश्याम भाकर, पूर्व पार्षद सुधीर गुप्ता, रमेश चौरसिया, रामनारायण मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, जगदीश खंडेलवाल, संजय कट्ठल आदि मौजूद थे।

मनु-सतरूपा और श्रीराम जन्म कल

21 सितंबर: मुनिविश्वामित्र का आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार।

22सितंबर: गंगादर्शन, नगर दर्शन, गौरी पूजन, पुष्प वाटिका।

23सितंबर: धनुषयज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद।

24सितंबर: कैकईका कोप भवन में जाना, राम वनवास।

25सितंबर: केवटसंवाद, चित्रकूट निवास, महाराज दशरथ का निर्वाण।

26सितंबर: भरतका राम से मिलने वन जाना, पंचवटी निवास। सूर्पणखा नासिका काटना, खर-दूषण वध।

27सितंबर: सीताहरण, हनुमान जन्म।

28सितंबर: सीताकी खोज, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध।

29सितंबर: लंकादहन, विभीषण शरणागति।

30सितंबर: समुद्रसेतु बंध, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद।

1अक्टूबर: लक्ष्मणशक्ति।

2अक्टूबर: कुंभकरणमेघनाद वध।

3अक्टूबर: रावणवध।

4अक्टूबर: श्रीरामराज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा।