पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रि तापों की अधिष्ठाता हैं मां त्रिपुरा सुंदरी : डॉ. भार्गव

त्रि-तापों की अधिष्ठाता हैं मां त्रिपुरा सुंदरी : डॉ. भार्गव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| त्रि-पातोंकी अधिष्ठाता हैं मां त्रिपुरा सुंदरी। यह विचार डॉ. कल्पना भार्गव ने समन्वय सेवाश्रम में तीन दिवसीय अध्यात्म कथा के दूसरे दिन गुरुवार को मां त्रिपुरा सुंदरी की कथा सुनाते हुए व्यक्त किए।

निवृत्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के जन्मदिवस पर समन्वय सेवा परिवार अध्यात्मकथा का वाचन करते हुए डॉ. कल्पना भार्गव ने कहा कि त्रि-तप आध्यात्मिक, आदि भौतिक और आदि दैविक है। स्वतंत्र नक्षत्रों के अनुसार मनुष्य इनकी साधना में छह चक्रों में ठहरे हुए शिव काे विकसित करके साधक निर्णुण ब्रह्म तक पहुंचता है। कथा के शुभारंभ कार्यक्रम को स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी ब्रह्ममित्रानंद ने संबोधित किया।