- Hindi News
- सिटी सेंटर में फायरिंग करने वालों से कट्टा मिला
सिटी सेंटर में फायरिंग करने वालों से कट्टा मिला
ग्वालियर| सिटीसेंटर में एसएसपी ऑफिस से महज सौ मीटर की दूरी पर फायरिंग करने वाले युवकों से पुलिस ने कट्टा बरामद कर लिया है। कट्टा विनय नगर में रहने वाले ठेकेदार के बेटे के घर से मिला। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि इन तक कट्टा कहां से पहुंचा।
सिटी सेंटर पर मल्टीप्लेक्स के पीछे पार्किंग के नजदीक छात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र अजय शर्मा की पिटाई कर दी गई थी और फायरिंग कर भाग निकले थे। यहां पर एक गोली आर्किटेक्ट ऑफिस के कांच में छेद करती हुई अंदर पहुंच गई थी, यहां बैठा एक युवक बाल-बाल बचा। पुलिस ने इस मामले में हवाई फायर का मामला दर्ज करते हुए पांच आरोपियों संदीप ताेमर, मनीष तोमर, आनंद तोमर, किशन परिहार और नितिन शुक्ला को गिरफ्तार किया था। नितिन के घर से पुलिस ने वह कट्टा भी बरामद कर लिया है जिससे फायरिंग की गई थी।