एबीवीपी का माधव कॉलेज में प्रदर्शन
ग्वालियर| तीनदिन पहले माधव कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर गुरुवार को एबीवीपी ने प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप वाजपेयी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी के महानगर मंत्री नवनीत तोमर का कहना था कि एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने मारपीट की है।
सहमंत्रीनिष्कासित: पॉलीटेक्निकमें छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एबीवीपी के महानगर सहमंत्री बलवीर बघेल को संगठन से निष्कासित कर दिया है। इसके आदेश िवभाग संगठन मंत्री अनिल बौहरे ने गुरुवार को जारी कर दिए हैं।