पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबरन मीटर बदलने का विरोध, जलाया पुतला

जबरन मीटर बदलने का विरोध, जलाया पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| बिजलीउपभोक्ताआें के यहां जबरन मीटर बदले जाने के विरोध में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को सिटी सेंटर स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि बदले जा रहे मीटर उपभोक्ताआें को बिजली कम लेकिन बिल ज्यादा दे रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताआें से आग्रह किया कि अगर बिजली कंपनी अगर जबरन मीटर बदलने की कोशिश करती है तो उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। प्रदर्शनकारी जीवाजी यूनिवर्सिटी चौराहे से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए बिजलीघर तक पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष हेवरण कंसाना, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेंद्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खां, जेएच जाफरी, वीरेंद्र यादव, वीरसिंह तोमर, विद्य‌ादेवी कौरव, अख्तर हुसैन कुरैशी, धर्मेंद्र शर्मा, चंदू सेन, संदीप यादव आदि मौजूद थे।