जनता को बताआे सरकार आैर नगर निगम के काम
नगरनिगम चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताआें को हर वार्ड में जाने आैर जनता के बीच केंद्र आैर प्रदेश सरकार से लेकर नगर निगम द्वारा कराए गए काम गिनाने को कहा है। गुरुवार को हुई पार्टी की महानगर इकाई की बैठक में जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कार्यकर्ताआें से कहा- टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला पार्टी करेगी। हमें तो सिर्फ इतना करना है कि जिसे भी टिकट मिले हम सब एकजुट होकर अनुशासन पूर्ण तरीके से उसे जिताने में जुट जाएं आैर कांग्रेस विहीन निगम परिषद बनाएं।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रकृति का नियम है आने वाली पीढ़ी हमसे ज्यादा जानती है। लेकिन जानने आैर मानने में फर्क होता है। आप वह सब जानते हैं जो हम बताते हैं, लेकिन आदर्श कार्यकर्ता वही है जो बताए गए काम को अपने व्यवहार में उतार लें। जानकारी सबकी रखें लेकिन काम वार्ड में ही करें, वहीं के लोगों के बीच पार्टी का चेहरा बनें। उन्होंने कहा कि आज राजनीति की धारा बदल गई है। पहले चुनाव विचारधारा से लड़ा आैर जीता जाता था, अब चेहरा देखकर लड़ा आैर जीता जाता है। गलती करना प्रवृति है, उसे स्वीकार कर लेना संस्कृति आैर गलती को सुधार लेना प्रगति।
वार्ड आैर मतदान केंद्र तक अभियान
बैठकमें संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने निगम चुनाव की तैयारी को लेकर हर वार्ड में मतदान केंद्र स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू करने को कहा। हर वार्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन भी करने, कार्यकर्ताआें आैर पार्षदों को लोगों के बीच जाने का कार्यक्रम भी दिया। इसके तहत 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक वार्ड में परिवार संपर्क अभियान के तहत हर वार्ड में घर-घर जाकर पार्टी के परिपत्र पहुंचाएं जाएंगे। श्री जोशी ने निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताआें से अपने सकारात्मक सुझाव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा की निगम परिषद बनाना जरूरी है। बैठक का संचालन राकेश जादौन ने आैर आभार अरुण कुलश्रेष्ठ ने माना। मंच पर महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व महापौर विवेक शेजवलर के अलावा ध्यानेंद्र सिहं, बालेंदु शुक्ला भी मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा।