- Hindi News
- फेल छात्र को पास करने पर कृषि विवि में हंगामा
फेल छात्र को पास करने पर कृषि विवि में हंगामा
कृषिकॉलेज से बीएससी कर रहे एक छात्र के रिजल्ट में हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर बीएससी कृषि सेकंड ईयर के छात्रों ने फेल छात्र को पास करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर छात्रों ने गुरुवार को कृषि विवि के प्रशासनिक भवन के सामने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों को आक्रोशित होते देख रजिस्ट्रार ज्ञापन लिए बिना ही चले गए। बाद में दूसरे अधिकारियों ने छात्रों से ज्ञापन लिया।
बीएससी कृषि के छात्र सुनील कुमार का कहना था कि बीएससी कृषि पहले सेमेस्टर में अजय प्रकाश भारद्वाज दो विषय में फेल था। जबकि दूसरे सेमेस्टर में पांच विषय में फेल था। दूसरे सेमेस्टर में छात्र ने प्रिंसिपल ऑफ सीड टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर माइक्रो-बायोलॉजी में रीवैल्युएशन के लिए आवेदन दिया था। इन दोनों विषयों में छात्र का रिजल्ट नो चेंज आया था। इसके बाद भी उसे पास कर तीसरे सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया गया।
सातविषय में फेल तो कैसे हुआ प्रमोट: छात्राेंने रजिस्ट्रार एचएस मेहर से सवाल करते हुए कहा कि अजय पहले दूसरे सेमेस्टर में मिलाकर कुल सात विषय में फेल है। जबकि नियम के मुताबिक पहले वर्ष में पांच विषय से अधिक में यदि कोई छात्र फेल होता है तो उसे अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जा सकता। तो फिर अजय को कैसे प्रमोट कर दिया गया। छात्रों का कहना था कि तीसरे सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन दो तीन जुलाई को किए गए, जबकि अजय का रजिस्ट्रेशन एक सितंबर को किया गया है। उधर, रजिस्ट्रार एचएस मेहर का कहना है कि छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र।