पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरवाई की फैक्टरी में मिला केरोसिन

गिरवाई की फैक्टरी में मिला केरोसिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरवाई की फैक्टरी में मिला केरोसिन

ग्वालियर| खाद्यविभाग की टीम ने गिरवाई औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्टरियों की जांच की। टीम को राधे कृष्णा फूड प्रॉडक्ट में अवैध रूप से रखा 540 लीटर केरोसिन मिला। इसका उपयोग व्यावसायिक काम के लिए हो रहा था। यहीं पर बालाजी गृह उद्योग फैक्टरी परिसर में पांच घरेलू दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिले।

होमवर्ककरके नहीं लाने पर शिक्षक ने तीन छात्रों को पीटा

ग्वालियर| होमवर्कपूरा करके नहीं लाने पर एक शिक्षक ने गुरुवार को तीन छात्र-छात्राओं की छड़ी से पिटाई लगा दी। पिटाई से छात्रों के हथेली पर चोट आई है। इस मामले को लेकर अभिभावक ने गोला का मंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावक जितेंद्र जौहरी का कहना था कि उनका बेटा रॉबिन जौहरी कक्षा आठ में इंद्रमणि नगर स्थित सनराइज माउंटेन स्कूल में पढ़ता है। बेटे की शिक्षक अरुण कास्मे ने पिटाई लगाई है। इसके साथ ही शिक्षक ने इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ रहे रोहित छात्रा भावना को भी पीटा है। उधर शिक्षक कहना था कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं।

छहबदमाशों पर पांच-पांच हजार का इनाम

ग्वालियर| लूट,डकैती और अपहरण की वारदातों में शामिल छह बदमाशों पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है। एसएसपी के अनुसार जरदान सिंह परिहार निवासी सैंथरी थाना थरेट दतिया, रामहेत गुर्जर निवासी बमरौली थाना रिठोरा मुरैना, दीपक गोस्वामी निवासी हेमसिंह की परेड, राजेश तोमर निवासी बरौना थाना एण्डोरी, सुग्रीव गुर्जर निवासी कैथेदा भिण्ड, सब्जा उर्फ सतपाल सिंह गुर्जर निवासी रिठोरा मुरैना पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।

जनसंपर्कविभाग के अपर संचालक के सूने घर में चोरी

ग्वालियर|थाटीपुर मेंरहने वाले अपर संचालक जनसंपर्क एचएल चौधरी के सूने घर में घुसे चोर लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर ले गए। श्री चौधरी गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए थे। रात आठ बजे उन्हें अपने घर में चोरी हाेने की सूचना मिल गई। शुरुआती तौर पर उन्होंने सोने के जेवरात और नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी होने की आशंका जताई है। थाटीपुर थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इंजीनियर्सने रक्तदान कर मनाया अभियंता दिवस

ग्वालियर| भ