- Hindi News
- पुलिस को अंधेरे में बैठे मिले तो कहने लगे हमारी मंगनी हो गई
पुलिस को अंधेरे में बैठे मिले तो कहने लगे हमारी मंगनी हो गई
ग्वालियर| शहरके बाजारों और पार्कों में महिलाओं को परेशान करने वालों को हिदायत देने के लिए पहुंची पुलिस को जलविहार स्थित पार्क में अंधेरे में बैठे युवक-युवती मिल गए। पुलिस ने जब युवक-युवती से पूछताछ की तो इन्होंने कहा कि उनकी मंगनी हो चुकी है, इसलिए यहां पर बैठे हैं इस पर महिला थाना प्रभारी रुचिका चतुर्वेदी ने इनसे कहा कि वे इस तरह से यहां पर बैठें अन्यथा कोई असामाजिक तत्व उन्हें परेशान कर सकता है।
महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम को महाराज बाड़ा, थाटीपुर, इटेलियन गार्डन, फूलबाग और जलविहार में ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था जो सुनसान स्थान का फायदा उठाते हैं। पुलिस को फूलबाग में एक महिला और पुरुष बैठे मिले थे, इनके साथ एक और युवक था। पुलिस को देखकर वह युवक तो भाग निकला लेकिन यहां बैठे महिला-पुरुष ने बताया कि वे दोनों तलाकशुदा हैं और यहां पर बातचीत के लिए आए थे।
बेटे-बहूने पीटा और घर से निकाला: जनकगंजथानाक्षेत्र की निंबाजी की खोह में एक बुजुर्ग महिला विमला बघेल को उसके बेटे संजय और बहू कमलेश ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर जनकगंज थाने की पुलिस ने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है।