- Hindi News
- इंदौर में स्वाइन फ्लू से 17 घंटे में 6 की मौत, ग्वालियर में महिला की संदिग्ध मौत
इंदौर में स्वाइन फ्लू से 17 घंटे में 6 की मौत, ग्वालियर में महिला की संदिग्ध मौत
इंदौर/ग्वालियर| इंदाैरके एमवायएच प्राइवेट अस्पताल में रविवार रात 12.30 बजे से सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक स्वाइन फ्लू के कारण छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक मरीज की जांच रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि हो चुकी थी। उधर, ग्वालियर के जेएएच से दिल्ली रैफर की गई फ्लू की संदिग्ध मरीज भिंड निवासी अनीता दुबे की मौत हो गई। वहीं सीपी कॉलोनी में रहने वाली डॉ. एस. जैन समेत 4 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
(विस्तृतखबर पेज-3 पर)