- Hindi News
- हॉस्पिटल रोड की एक लेन पर हाथ ठेलों का कब्जा
हॉस्पिटल रोड की एक लेन पर हाथ ठेलों का कब्जा
ग्वालियर| सनातनधर्म मंदिर से जेएएच को जोड़ने वाली हॉस्पिटल रोड इन दिनों हादसों को निमंत्रण दे रही है। परिवार हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर के एक ओर रोड पर हॉस्पिटल की एंबुलेंस हाथ ठेले खड़े रहते हैं। इन वाहनों ने सारी रोड घेर ली है। इस कारण सनातन धर्म मंिदर से आने वाले वाहन रॉग साइड से जेएएच जाते हैं। पिछले दिनों यहां दो डॉक्टर्स को रांग साइड से आने वाली एंबुलेंस टक्कर मार चुकी है।