- Hindi News
- नगर निगम अफसर अतिबल सहित 20 पर 3 3 हजार रुपए का इनाम
नगर निगम अफसर अतिबल सहित 20 पर 3-3 हजार रुपए का इनाम
पीएमटीफर्जीवाड़े में एसएसपी ने सोमवार को 20 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इन आरोपियों में नगर निगम के पूर्व कार्यपालन यंत्री अतिबल सिंह का नाम भी शामिल है। सोमवार को एसआईटी ने एक फर्जी मेडिकल छात्र छह आरोपी छात्रों के पिताओं को भी गिरफ्तार किया है। उधर एक लेडी सॉल्वर की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी टीम सॉल्वर मनीषा की तलाश में अलीगढ़ रवाना हो गई। मोनिका प्रियंका के स्थान पर पकड़ी गई लेडी सॉल्वर बैठने का खुलासा डॉ. दीपक ने जुलाई 2014 में पकड़े जाने के बाद ही कर दिया था।
पीएमटी फर्जीवाड़ा के इनामी आरोपियों में अधिकांश भिंड मुरैना के हैं। अारोपियों में शामिल निगम अधिकारी डॉ. अतिबल सिंह यादव ने अपने बेटे अरुण का फर्जी तरीके से सेलेक्शन कराया था। आरोपियों में फर्जी छात्र, उनके पिता दलाल शामिल हैं।
आरोपीछात्रों के पिता भी गिरफ्तार: एसआईटीने छात्र संतोष बडोले के पिता कालू सिंह, राजेंद्र वास्कले के पिता रूप सिंह, टिटिया सिंघाड़िया के पिता जालिया सिंघाड़िया, नितिन बालको के पिता शंकर लाल, अवधेश बाजोरिया के पिता विजयराम, बादाम सिंह के पिता रमेश सिंह निवासी धार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी आकांक्षा चौहान की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को खारिज कर दी।
पुलिस ने पूछा निष्कासित छात्र ने कैसे लिया प्रतियोगिता में हिस्सा: जीआरएमसीके वार्षिकोत्सव में 2012 के निष्कासित संदिग्ध छात्र अभिजीत प्रसाद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। इन प्रतियोगिता में वह विजयी भी रहा था। कॉलेज प्रशासन ने उसे पुरस्कार भी दिला दिए थे। इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने दो डॉक्टरों को नोटिस जारी कर पूछा है कि निष्कासित संदिग्ध छात्र को कैसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिया?
इन पर इनाम घोषित
मुरैनाके कुलदीप सिंह तोमर, संजय बाथम, अनिल मालौनी, अनिल राजपूत, भिंड के संजय माझी, सुखराम जाटव भिंड, निरंजन प्रसाद, बुद्धसिंह हिंडोलिया, रामअवतार हरिऔध, देवेन्द्र हरिऔध, शोभाराम जाटव, विजय बाजौरिया, लखनऊ के राशिद खान, शाजापुर के आशीष चौहान, पीलीभीत के अतुल गुप्ता, रमेश सोलंकी धार, बादाम सिंह धार, महेश जाटव ग्वालियर, अतिबल सिंह यादव आजमगढ़ के नीलेश कुमार मालवीय के ऊपर तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इनाम घोषित होने के बाद एसआईटी की पार्टियां उनकी तलाश में रवाना कर दी गई हैं।
येपकड़े गए: एसआईटीने सोमवार को आरोपी छात्र बादाम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी धार को भी गिरफ्तार किया है। बादाम सिंह वर्ष 2010 बैच का छात्र था। इसका सेलेक्शन फर्जी तरीके से 3 लाख रुपए देकर कराया गया था। सेलेक्शन विंध्यवासनी रैलास ने कराया था। इन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में भी इनसे पूछताछ की जाएगी।
खर्चा कर फंसाया और बना दिया सॉल्वर
लेडीसॉल्वर स्वाति सिंह को मोनिका प्रियंका के स्थान पर परीक्षा में बैठाने वाला दलाल मेडिकल की टॉपर छात्राओं को फंसाता था। लग्जरी लाइफ के शौक पूरे कर उन्हें प्यार के झांसे में लेता था और फिर उनका इस्तेमाल कर रुपया कमाता था। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि स्वाति के बाद दो और लड़कियों को सॉल्वर बनाया था।
महिपालकी दूसरे मामले में गिरफ्तारी पर भी रोक, विभागीय कार्रवाई भी नहीं: डीएसपीमहिपाल सिंह पर अपनी दोनों बेटियों मोनिका मोहिका का पीएमटी में फर्जी तरीके से सेलेक्शन कराने का मामला दर्ज है। मोनिका के मामले में डीएसपी की गिरफ्तारी पर पहले से रोक है। मोहिका के मामले में भी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी। डीएसपी जुलाई से ड्यूटी से गायब हैं। लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
अतिबल सिंह यादव पर भले ही 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है जबकि उसके नाम का बोर्ड अभी भी निगम में लगा हुआ है।