- Hindi News
- पद्मा स्कूल से बंटने लगी परीक्षा सामग्री
पद्मा स्कूल से बंटने लगी परीक्षा सामग्री
ग्वालियर| एमपीबोर्ड की परीक्षाएं अब नजदीक गई हैं। इसी कारण सोमवार को पद्मा स्कूल से कक्षा 9 11 के छात्रों के पेपरों का वितरण किया गया। बोर्ड पैटर्न पर ये दोनों परीक्षाएं केवल सरकारी स्कूलों के पांच हजार छात्रों के लिए ही होंगी।
बोर्ड परीक्षा का काम देख रहे व्याख्याता भूपेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मंगलवार को कक्षा 10 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे। साथ ही प्रैक्टिकल संबंधी सामग्री भी जिले की चार सौ से ज्यादा संस्थाओं को बांटी जाएंगी। श्री सिकरवार ने कहा कि उक्त सामग्री संबंधित संस्था के प्राचार्य, उनके अधिकृत प्रतिनिधि को क्रीड़ा शुल्क की अदायगी की एनओसी के आधार पर दी जाएगी।