पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई जाएगी पर आएगी नहीं

फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई जाएगी पर आएगी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| एयरइंडिया की मुंबई फ्लाइट सोमवार को 24 यात्रियों को लेकर निर्धारित समय से 20 मिनट पहले मुंबई के लिए रवाना हो गई। वहीं मुंबई से उड़ान भरकर ग्वालियर आने वाली फ्लाइट सोमवार को रद्द रही। एयर इंडिया ने फरवरी माह में सोमवार की फ्लाइट का नया शेड्यूल घोषित किया है। अब फरवरी माह में फ्लाइट सोमवार को दिल्ली से ग्वालियर आकर मुंबई जाएगी। लेकिन मुंबई से ग्वालियर नहीं आएगी।

वहीं बुधवार को मुंबई से ग्वालियर के बीच फ्लाइट नियमित संचालित की जाएगी। एयर इंडिया प्रबंधन ने अभी मार्च का फ्लाइट का शेड्यूल घोषित नहीं किया है। एयर इंडिया की मुंबई-ग्वालियर के बीच संचालित फ्लाइट सोमवार को दिल्ली से उड़ान भरकर 20 मिनट पहले 1 बजे ग्वालियर आई। फ्लाइट 20 मिनट पहले दोपहर 1.30 बजे 24 यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हो गई। सोमवार को संचालित की गई फ्लाइट बीते लगभग दो माह से रद्द चल रही थी। इस माह के शुरू में सोमवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट को मुंबई के लिए अचानक शुरू कर दिया गया था। अब इसका फरवरी माह का एक तरफ का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।