पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई रोस्टर प्रणाली का विरोध आजकोर्ट में काम नहीं करेंगे वकील

नई रोस्टर प्रणाली का विरोध- आजकोर्ट में काम नहीं करेंगे वकील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर |नई रोस्टरप्रणाली के विरोध में मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया ने कहा कि यह निर्णय स्टेट बार काउंसिल के समर्थन में लिया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट बार नई रोस्टर प्रणाली अन्य कारणों से चीफ जस्टिस की कोर्ट का बहिष्कार कर रही है। स्टेट बार काउंसिल ने इसका समर्थन करते हुए दस फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का आव्हान किया है। उल्लेखनीय है कि पक्षकारों को शीघ्र सस्ता न्याय दिलाने के लिए नई रोस्टर प्रणाली अपनाई गई है। इसमें पक्षकारों को केस की तारीख कंप्यूटर से एक नियत समय के अंतराल से दी जाती है। बार नई रोस्टर प्रणाली के विरोध में है।