- Hindi News
- आज इन इलाकों में घर घर जाकर होगी जल कर वसूली
आज इन इलाकों में घर-घर जाकर होगी जल कर वसूली
ग्वालियर | नगरनिगम द्वारा जल कर की राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फील्ड उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पीएचई के अफसरों द्वारा तानसेन नगर, किलागेट, सुभाष नगर, डफरन सराय, कोटेश्वर कॉलोनी, आऊखाना, तामेश्वर महादेव,गोलंदाज मोहल्ला, बाबा कपूर, घासमंडी आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर जल कर वसूली की जाएगी।