- Hindi News
- एसएसपी का निरीक्षण महिलाओंकी शिकायतों का तत्काल निराकरण करें
एसएसपी का निरीक्षण- महिलाओंकी शिकायतों का तत्काल निराकरण करें
ग्वालियर | महिलासंबंधी अपराधों में जल्द निकाल और वहां पर आने वाली परेशानियों को जानने के लिए सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एएसपी के साथ निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पूरे कर्मचारियों से चर्चा की। सोमवार की दोपहर एसएसपी सिंह एएसपी दिनेश कौशल के साथ महिला थाने पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से चर्चा की और स्टाफ को महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएसपी डीवीएस भदौरिया महिला थाना प्रभारी अनिता मिश्रा मौजूद थी। श्री सिंह ने महिला थाने के संचालन में संसाधन जुटाने की भी बात कही है।