पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहां है संजय, भून कर रख दूंगा

कहां है संजय, भून कर रख दूंगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. कंपू इलाके की जवाहर कालोनी में सोमवार रात दो युवकों ने एलआईसी एजेंट व प्रॉपर्टी डीलर संजय नीखरा के घर में घुसकर गोली चला दी। युवकों ने घर की कॉल बेल बजाकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुसकर बोले- कहां है संजय, बुलाओ उसे, भूनकर रख दूंगा। यह कहते हुए एक युवक ने गोली चला दी, गोली टीवी में लगी और फिर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।

बताया गया है कि सोमवार रात लगभग दस बजे दो युवक जवाहर कालोनी सी-9 स्थित संजय नीखरा के घर पहुंचे। घर की कॉल बेल बजाने पर पांच वर्षीय बेटे कान्हा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही दोनों युवक घर के अंदर घुस गए। इनमें से एक युवक के हाथ में रिवॉल्वर थी। युवक ने संजय की पत्नी कमलेश से कहा- कहां है संजय, बुलाओ उसे जान से मार डालूंगा। इसी के साथ एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी।
गोली कमलेश को न लगते हुए पास रखे टीवी में लगी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से बाइक पर सवार होकर भाग गए। संजय ने थाना प्रभारी डीबीएस तोमर को बताया कि हमलावर मनोज जैन व जाहर सिंह हैं।
मनोज जवाहर कॉलोनी में ही रहता है और जाहर बालावाई के बाजार में। इन दोनों से कुछ समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने रात में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश भी दी लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला।

देर रात बजाया बैंड, मामला दर्ज: कंपू थाना क्षेत्र में रात दस बजे के बाद बैंड बजाने पर पुलिस ने दयाल बैंड के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विक्की फैक्टरी पर मिली निर्वस्त्र लड़की की सूचना
झांसी रोड थाना क्षेत्र में विक्की फैक्टरी के पास निर्वस्त्र हालत में एक लड़की को घूमते देखे जाने की सूचना से सोमवार रात पुलिस हलाकान रही। लेकिन तलाश करने पर कोई लड़की नहीं मिली। बताया गया है कि सूचना शिवपुरी से दिल्ली की ओर जा रही समाजसेविका उमा चतुर्वेदी ने रात में आईजी आदर्श कटियार सहित भोपाल मुख्यालय में आईपीएस अनुराधा शंकर को फोन पर दी थी।
उन्होंने यह भी बताया कि जब पास ही गश्त कर रहे पुलिस जवानों से युवती के संबंध में शिकायत की तो उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि वह तो घूमती रहती है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहंची लेकिन कोई लड़की नहीं मिली।