पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में बच्चों को 10 से दी जाएंगी कृमिनाशक दवाइयां

स्कूलों में बच्चों को 10 से दी जाएंगी कृमिनाशक दवाइयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पांचसे 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग शासकीय स्कूलों में बच्चों को दवाइयां बांटेगा। यह अभियान सभी स्कूलों में दस फरवरी से नेशनल डिवार्मिंग डे के मौके पर चलाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रभात कौशल ने सोमवार को संवाददाताओं को चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, स्कूली शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलबेन्डाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह एलबेन्डाजोल की खुराक सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी जाएगी।