रिटायर्ड प्राचार्य के हस्ताक्षर काटे
ग्वालियर| हरिदर्शनस्कूल में रिटायर्ड प्राचार्य के हस्ताक्षर को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। स्कूल स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक प्राचार्य सुधा श्रीवास्तव 31 दिसंबर को रिटायर हो चुकी हैं। इनका प्रभार शिवानंद दुबे के पास है। सोमवार को रिटायर्ड प्राचार्य स्कूल में पहुंचीं और 9 फरवरी तक के हस्ताक्षर कर दिए। प्रभारी प्राचार्य ने इसका विरोध किया पर वे नहीं मानीं। इसके बाद हस्ताक्षर काट दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह सिकरवार ने कहा कि रिटायर हो चुकी प्राचार्य की सेवा वृद्धि का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। उन्हें रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए।