पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद संकट आैर बिजली निजीकरण पर सरकार को घेरेंगे : कटारे

खाद संकट आैर बिजली निजीकरण पर सरकार को घेरेंगे : कटारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने कहा है कि प्रदेश में खाद के संकट आैर बिजली वितरण के निजीकरण के मुद्दे को लेेकर कांग्रेस बजट सत्र में प्रदेश सरकार को घेरेगी। सोेमवार को ग्वालियर आए श्री कटारे यहां संवाददाताआें से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा। फसलों के लिए जरूरी खाद का वितरण पुलिस की निगरानी में कराया गया। इस सबके बाद भी किसानों को खाद तो नहीं मिला।

नगरीय निकाय चुनाव में हुई कांग्रेस की पराजय के सवाल पर श्री कटारे चुप्पी साधे रहे लेकिन पंचायत चुनाव में उन्होंने सरकारी मशीनरी पर प्रदेश सरकार के इशारे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
अपने गृह जिला भिण्ड के कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत के लिए कलेक्टर को फोन किया गया तो उन्होंने बात तक नहीं की। इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी।