- Hindi News
- बिना नुकसान के घर को ठंडा करेगा नेचुरल एसी
बिना नुकसान के घर को ठंडा करेगा नेचुरल एसी
शहरके मोहित साहू ने ऐसा एयर कंडीशन सिस्टम बनाया है, जो कम बिजली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना घर के कमरों को ठंडा रखेगा। इसमें बिजली की जगह आइस का इस्तेमाल करना होगा और यह ठंडा करते समय बाहर किसी भी तरह की गर्म हवा भी नहीं फेंकेगा।
इसके लिए मोहित ने आइस बाक्स, फैन, प्लास्टिक पाइप और बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। मोहित ने बताया कि यह छोटे कमरे को ठंडा करने के लिए यह पर्याप्त है जबकि ज्यादा बड़े हॉल में तीन से चार एसी का इस्तेमाल करना होगा। मोहित ने बताया कि उसे यह कांसेप्ट पहले बनाए गए कूलर से ही आया है। उसने सोचा कि ऐसा करके एसी भी बनाया जा सकता है। सबसे पहले मॉडल डिजाइन किया। इसके बाद इसे तैयार किया। यह महज दो हजार रुपए की लागत से तैयार हो गया।
नेचुरल एयर कंडीशन मॉडल के साथ इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स मोहित फोटो: भास्कर
new innovation
ऐसे करेगा ठंडा
आइस बॉक्स में सबसे पहले आइस रखी जाती है। इसके बाद ऊपर से बॉक्स का कैप लगाकर उसमें दो जगह से होल किया गया है। पहले होल में एक पंखा रखा जाता है जिसका कनेक्शन बैटरी से किया गया, जबकि दूसरी होल में पाइप लगाया गया है। जब पंखा ज्यादा देर तक बॉक्स के अंदर हवा देगा तो आइस का ठंडा वेपर उड़कर पाइप के जरिए बाहर आएगा।
एक घंटे में एक किलो बर्फ होगी खर्च
नेचुरल एसी से 10 गुणा 10 का कमरा ठंडे करने में एक घंटे में एक किलो बर्फ खर्च होगी। अगर 10 घंटे इस सिस्टम को चलाया जाए तो कम से कम 10 किलो बर्फ यूज करनी होती है। इसी तरह बड़े कमरों में एसी चलाने पर एक घंटे में चार से पांच किलो बर्फ खर्च होगी। खास बात यह है कि इस एसी की बैटरी सात से आठ घंटे चलेगी।
Á~2000 की लागत से तैयार होगा एसी
Áएसी पूरी तरह एन्वायरंमेंट फ्रेंडली है
Áइसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है