- Hindi News
- चार्टर्ड नाइट में दिखेगा सिनेमा का 100 वर्ष का स्वर्णिम सफर
चार्टर्ड नाइट में दिखेगा सिनेमा का 100 वर्ष का स्वर्णिम सफर
बॉलीवुडकी शुरुआत में डांस और गाने किस प्रकार के होते थे, समय के साथ बॉलीवुड में क्या बदलाव हुआ इन सभी को शहर के कलाकार डांस के माध्यम से पेश करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की ओर से होटल सेंट्रल पार्क में 16 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे से चार्टर्ड नाइट में होगा। इस कार्यक्रम का नाम बॉम्बे टॉकीज दिया गया है। इसमें निशा डांस ग्रुप के कलाकार नॉनस्टॉप 45 मिनिट की परफॉर्मेंस देंगे। इनमें 15 वर्ष में होने वाले बदलाव को पांच मिनिट के डांस और एक्ट के माध्यम से दिखाया जाएगा। क्लब प्रेसीडेंट साकेत गुप्ता ने बताया कि समारोह में क्लब के पदाधिकारी और मेंबर को आमंत्रित किया गया है।
club event