- Hindi News
- इग्नू में शुरू होगा एमए इन ट्रांसलेशन स्टडीज
इग्नू में शुरू होगा एमए इन ट्रांसलेशन स्टडीज
इंदिरागांधीनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नए शैक्षणिक सत्र-2015 से एमए इन ट्रांसलेशन स्टडीज (मेट्स) कोर्स शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि देश की किसी भी यूनिवर्सिटी में अब तक ट्रांसलेशन स्टडीज पर मास्टर्स प्रोग्राम संचालित नहीं किया जा रहा है। इग्नू के सभी 46 सेंटर्स पर यह कोर्स एक साथ शुरू होगा। इग्नू रीजनल सेंटर, भोपाल के रीजनल डायरेक्टर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन कर चुके स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं। मेट्स प्रोग्राम 64 क्रेडिट का कोर्स होगा। इसमें 4-4 क्रेडिट के 12 कोर्स के साथ ही सेकंड ईयर में 16 क्रेडिट होंगे। कोर्स की पूरी फीस 9 हजार रुपए होगी।
नेशनलनॉलेज की रिपोर्ट में जिक्र
डॉ.उमेशचंद्र पांडे ने बताया कि नेशनल नॉलेज कमीशन की एक रिपोर्ट में देश में ट्रांसलेटर की जरूरत के बारे में बताया गया है। ट्रांसलेशन के लिए इग्नू अलग से स्कूल ऑफ ट्रांसलेशन स्टडीज एंड ट्रेनिंग चला रहा है। देश में ट्रांसलेशन एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन में रिसर्च को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है।
admission alert