- Hindi News
- कैंप में 400 कैडे्टस को मिलेगा प्रशिक्षण
कैंप में 400 कैडे्टस को मिलेगा प्रशिक्षण
कंपूस्थित पुरानी एसएएफ लाइंस में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। मप्र बटालियन एनसीसी भिंड द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल, रायपुर, सागर के लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए हैं। कैंप कमाडेंट कर्नल जेके शर्मा ने शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद के जीवनदर्शन को अपने में आत्मसात कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स को निशानेबाजी, मैप रीडिंग, ऑप्टीकल इत्यादि सैन्य गातिविधियों की जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस कैंप में लेफ्टीनेंट कर्नल केएस गिल के निर्देशन में सभी एनसीसी अधिकारियों की एक टीम भी बनाई गई है