पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों से होता है व्यक्ति का चहंुमुखी विकास: जोशी

खेलों से होता है व्यक्ति का चहंुमुखी विकास: जोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलोंके माध्यम से व्यक्ति का चहुंमुखी विकास होता है। खिलाड़ी हमें हार में जीतने की सीख देता है। इसी तरह हमें जीवन में भी कभी हार नहीं मानना चाहिए। खेल भावना हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। खेलों से जुड़ने के लिए सभी को स्वयं आगे बढ़ना चाहिए।

यह बात स्कूल एवं उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने सोमवार को खिलाड़ियों से कही। वे 60वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता महापौर समीक्षा गुप्ता ने की, जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा के युवा नेता देवेंद्र सिंह तोमर और निगमायुक्त अजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि बतौर मौजूद थे।

मुरार स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत यहां पर बॉस्केटबाल और बॉक्सिंग के मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बालक-बालिका खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। इसके बाद अतिथियों ने बॉस्केटबाल के मैच प्रारंभ कराकर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एनएस सिकरवार ने स्वागत भाषण पढ़ा और कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी होतम सिंह कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।

60वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू