पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्य पश्चिम क्षेत्र टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

मध्य-पश्चिम क्षेत्र टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीशिशु मंदिर केदारपुर में खेली गई 27वीं राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियाेगिता में मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र की टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं। बालक वर्ग में मध्य क्षेत्र ने तथा बालिकाओं में पश्चिम क्षेत्र ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। चार दिवसीय प्रतियाेगिता का समापन मालवा-मध्य क्षेत्र प्रांत के खेल अधिकारी विष्णु सोनी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया। अध्यक्षता विद्या भारती के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक लखनलाल चौरसिया ने की।

प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले हुए, जिसमें मध्य क्षेत्र के बालक अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग में विजेता बने। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग में उत्तर क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। बालिकाओं में पश्चिम क्षेत्र का दल तीनों आयु वर्ग में विजेता बनकर ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहा।